Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका स्काउट गाइड एडवेंचर कैम्प मयाली में 13 मई से 17 तक होगा आयोजित, संसदीय सचिव ने कैम्प को सफल बनाने ली बैठक*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका स्काउट गाइड एडवेंचर कैम्प मयाली में 13 मई से 17 तक होगा आयोजित, संसदीय सचिव ने कैम्प को सफल बनाने ली बैठक*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 10, 2023No Comments5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    जशपुर के मयाली को मिली देश में नई पहचान, छत्तीसगढ़ का इकलौता पर्यटन स्थल जहाँ आयोजित होगा स्काउट गाइड का एडवेंचर कैम्प

    *विधायक यू.डी. मिंज का रंग लाया प्रयास,
    मध्य भारत में पचमढ़ी के बाद अब मयाली में होगा स्काउट गाइड का एडवेंचर कैम्प,

    *स्काउट गाइड एडवेंचर कैम्प मयाली में 13 मई से 17 तक होगा आयोजित, संसदीय सचिव ने कैम्प को सफल बनाने ली बैठक*

    जशपुर: मयाली की पहचान अब देश में स्काउट गाइड के एडवेंचर कैम्प आयोजन के लिए जाना जायेगा, मयाली छत्तीसगढ़ का पहला पर्यटन स्थल बन गया है जहाँ स्काउट गाइड का एडवेंचर कैम्प का आयोजन किया गया है इसे देश भर में ख्याति दिलाने में कुनकुरी के विधायक यू. डी. मिंज का विशेष योगदान है जिन्होंने सक्रियता के साथ इसे एडवेंचर कैम्प के रूप में नई पहचान दिलाई है अब 13 मई से यहाँ एडवेंचर कैम्प का आयोजन हो रहा है इससे पहले छत्तीसगढ़ के स्काउटर एवं गाइडर मध्य भारत के पचमढ़ी जाते थे उसके बाद अब जशपुर जिले के मयाली में कैम्प का आयोजन होगा. ज्ञात हो कि भारत स्काउट और गाइड के तीन साहसिक संस्थान हैं, ये हैं राष्ट्रीय साहसिक संस्थान – पचमढ़ी, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय युवा साहसिक संस्थान गढ़पुरी, पलवल, हरियाणा, राष्ट्रीय साहसिक संस्थान – दार्जिलिंग, कर्सियांग, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड के बाद अब इसमें एक नाम छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी ब्लॉक का मयाली भी शामिल हो गया है.

     

    भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एडवेंचर कैम्प मध्य भारत में पचमढ़ी मध्यप्रदेश के बाद छत्तीसगढ़ के मयाली जशपुर में आयोजित किया.राज्य मुख्यालय ने इसकी अनुमति दे दी है और यह पाँच दिवसीय एडवेंचर कैम्प 13 मई से जशपुर के मयाली में आयोजित हो रहा है

    स्काउट के संयुक्त सचिव सरीन राज ने बताया कि कुनकुरी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मयाली में एडवेंचर टुरिज्म के रूप में स्थापित करने के लिए कुनकुरी के सक्रिय विधायक श्री यू. डी मिंज के द्वारा लगातार प्रयास कर वहाँ लैंड बेस, वाटर बेस और एयर बेस एडवेंचर के रूप गतिविधियों का आयोजन कराकर एडवेंचर एकेडमी की स्वीकृति कराई है उन्होंने बताया कि उनके द्वारा लगातार राज्य कार्यालय भारत स्काउट एवं गाइड के अधिकारियों से संपर्क कर मयाली में स्काउट एवं गाइड साहसिक पर्वतरोहण शिविर आयोजन के लिए बातचीत करते रहे इसके साथ ही उनके द्वारा इस दिशा में सोंच को आगे बढ़ाने के लिए राज्य मुख्य आयुक्त विधायक सत्यनारायण शर्मा,राज्य सचिव कैलाश सोनी से मिलकर मयाली के अनुकूल होने और वहाँ कैम्प करने के लिए प्रयास करते जिसके फलस्वरूप राज्य कार्यालय के अधिकारियो के द्वारा मयाली का निरिक्षण करने के उपरांत इस स्थान को एडवेंचर के अनुकूल पाया और मयाली में राज्य स्तरीय साहसिक पर्वतरोण शिविर के लिए पत्र जारी किया जो कि पहली बार आगामी 13 मई से 17 मई तक आयोजित हो रहा है. इसमें एडवेंचर टुरिज्म एवं साहसिक आयोजन के विशेषज्ञ ट्रेनर कोलकाता के पार्थसारथी दत्ता विशेष रूप से शिविर में अपना सहयोग प्रदान करेंगे.

    इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मुख्य आयुक्त हरिप्रसाद साय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस साव के मार्गदर्शन में सचिव श्रीमती कल्पना टोप्पो, जिला संगठन आयुक्त स्काउट टूमन गोंसाई, जिला संगठन आयुक्त गाइड प्रीति सुधा किसपोट्टा ,जिला प्रशिक्षण आयुक्त ( स्काउट / गाइड ) फा. आनन्द तिर्की एवं सुश्री अनिता तिग्गा, प्रदीप यादव सहित सभी स्काउट से जुड़े पदाधिकारी लगे है.

    उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय एडवेंचर कैम्प आयोजित करने और आवश्यक व्यवस्था के लिए राज्य कार्यालय के द्वारा संयुक्त संचालक संभागीय कार्यालय शिक्षा विभाग बिलासपुर / सरगुजा (छ.ग.),जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला कमिश्नर स्काउट/गाइड जिला जशपुर, कोरिया, बलरामपुर, सूरजपुर सरगुजा, कोरबा, रायगढ़ (छ.ग.) राज्य स्तरीय पर्वतारोहण अध्ययन व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर मयाली के लिए पत्र भेजा है

    भारत स्काउट्स एवं गाइडस छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य स्तरीय पर्वतारोहण अध्ययन, व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर शिविर दिनांक 13 से 17 मई 2023 तक मयाली कुनकुरी जिला- जशपुर (छ.ग.) में आयोजित किया जा रहा है उक्त शिविर में राज्य भर के 232 स्काउट गाइड के प्रतिभागी भाग लेंगे
    उक्त शिविर की तैयारी अंतिम चरण में है

    संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने आज राज्य स्तरीय शिविर के तैयारियों के संबंध में अधिकारियों एवं स्काउट के पदाधिकारियों की बैठक ली.बैठक में स्काउट पदाधिकारियों ने बताया कि पहले दिन बच्चों का आगमन और रजिस्ट्रेशन एवं फ्लैग होस्टिंग होगा, भ्रमण, यातायात के नियमों की जानकारी, स्नेक बाईट के कार्यक्रम, भ्रमण एवं कैम्प फायर होगा. उसके बाद दिनांक 14 मई से 15 को मयाली में लैंड बेस एवं वाटरबेस विभिन्न एडवेंचर कार्यक्रम पार्थसारथी दत्ता के मार्गदर्शन में आयोजित होगा. जिसमे रॉक क्लिबिंग, कमांडो नेट, बारमा ब्रिज, जिप लाइन, पेलेंरल रोल, मंकि क्रॉल, रोप क्लींबिंग, बैलेंसिंग रॉक, बोटिंग
    मधेश्वर महादेव का ट्रेकिंग, स्टार गेजिंग किया जायेगा.16 को कैलाश गुफा खुड़िया रानी में भ्रमण एवं ट्रेकिंग किया जायेगा.

     

     

     

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    *समाचार बनाने का समय 12:00 से 1:00*
    _*हमारे न्यूज़ ग्रुप में जोड़ने के लिए लिंक पर टच करें*_
    https://chat.whatsapp.com/GTvrLwcwjyd7150HnaNX0E
    *कोई भी समाचार या विज्ञापन या इश्तिहार के लिए संपर्क करें*
    Mo=9303993528 हमारे फेसबुक अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
    https://www.facebook.com/profile.php?id=100023342340535
    हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
    https://www.instagram.com/invites/contact/?i=al5ftrc9u5y1&utm_content=nvgbtof
    हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें
    https://youtube.com/channel/UCXVBfVKZYJkpwsO_zMlCrqw

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका स्काउट गाइड एडवेंचर कैम्प मयाली में 13 मई से 17 तक होगा आयोजित, संसदीय सचिव ने कैम्प को सफल बनाने ली बैठक*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका शांति और सद्भाव के साथ मनाया जायेगा सालाना उर्स कार्यक्रम शांति समिति की बैठक सम्पन्न
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?