Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका रीपा ने स्थानीय लोगों के लिए आर्थिक समृद्धि के द्वार खोले*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका रीपा ने स्थानीय लोगों के लिए आर्थिक समृद्धि के द्वार खोले*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 27, 2023No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    *रीपा ने स्थानीय लोगों के लिए आर्थिक समृद्धि के द्वार खोले*
    *महात्मा गांधी ग्रामीण अद्यौगिकी पार्क बहनाटांगर में स्थानीय ग्रामीणों को मिला रोजगार*
    *पोल निर्माण, सरसों तेल पेराई, मुर्गी-हेचरी, टोमेटो कैचप, मुर्रा उत्पादन और बोरा प्रिटिंग से महिलाओं को मिला आजीविका का आधार*
    *पुस्कर सरस्वती समूह के द्वारा अब तक 4 लाख 20 हजार का पोल विक्रय किया गया*
    *बाड़ी की सब्जियों से महिलाओं को अतिरिक्त आमदनी हो रही है*
    *जशपुरनगर 26 मई 2023/*ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुसार पत्थलगांव विकासखण्ड के बहनाटांगर गोठान में महात्मा गांधी ग्रामीण अद्यौगिकी पार्क का निर्माण किया जा रहा है। रीपा के तहत् गांव के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है और सहायता समूह की महिलाएं पोल निर्माण, सरसों तेल का उत्पादन, सामुदायिक बाड़ी, मुर्गी, हेचरी, मुर्रा उत्पादन, टोमेटो कैचप का कार्य बेहतर तरीके से कर रही है। साथ ही वर्मी खाद पैकेजिंग के लिए बोरा प्रिटिंग निर्माण का कार्य भी किया जा रहा है।


    कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव के दिशा-निर्देश में समूह की महिलाएं विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन गई है।

    *पोल निर्माण एवं मुर्रा उत्पादन*- पोल निर्माण का कार्य बहनाटांगर की पुस्कर सरस्वती समूह के द्वारा 2019 से गौठान में किया जा है। जिसका विक्रय गौठानों के साथ अन्य व्यापारियों को भी मांग अनुसार किया गया है। इस कार्य से समूह के सदस्यों को नया रोजगार मिला है तथा 6 हजार पोल निर्माण से 4 लाख 20 हजार रूपए समूह को आमदनी हो चुकी है। पुस्कर सरस्वती समूह पोल निर्माण के अतिरिक्त सामुदायिक बाड़ी और बकरी पालन करके भी अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं। इसी प्रकार समूह द्वारा मुर्रा उत्पादन का कार्य भी किया जा रहा है। महिलाओं के लिए मुर्रा मशीन की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

    *सरसों तेल पेराई*- रीपा के तहत् सरसों तेल उत्पादन करके पूजा स्व सहायता समूह की महिलाएं सरसों तेल पेराई का कार्य कर रही है। चक्रीय निधि एवं सामुदायिक निवेश निधि के सहयोग से तेल पेराई का कार्य बेहतर किया जा रहा है। तेल की शुद्धता के कारण स्थानीय लोग के साथ अन्य दुकानों में इसकी मांग निरंतर बनी हुई है और महिलाएं अच्छी आय अर्जित कर रही है।

    *सामुदायिक बाड़ी* – महिला शक्ति स्व सहायता समूह की महिलाएं सामुदायिक बाड़ी के कार्य से जुड़ी हैं और हर्री साग-सब्जी का उत्पादन करके स्थानीय बाजारों में विक्रय किया जा रहा है। साग-सब्जी की मांग बारह मासी लोगों में बनी रहती है इस कारण सीजन अनुसार उगाई गई बाड़ी की सब्जियॉ हाथों-हाथ बिक जाती है। अच्छी आमदनी होने के कारण महिलाएं इस कार्य को रूचि लेकर कर रही है।

    *मुर्गी-हेचरी का कार्य* – जय माता स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा मुर्गी के अण्डे से चूजा उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। इनके द्वारा मुर्गी के चूजे का गौठानों में मांग के अनुसार भेजा जा रहा है और स्वयं भी मुर्गी पालन से जुड़कर आर्थिक आमदनी अर्जित कर रहें हैं।

    *टोमेटो कैचप*- संस्कार स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा टोमेटो कैचप का निर्माण भी किया जा रहा है। कैचप का विक्रय सी-मार्ट और स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। जिला प्रशासन के द्वारा रीपा के तहत् समूह की महिलाओं को आजीविका का साधन मिला है और उनके द्वारा तैयार सामग्रियों का सी-मार्ट, स्थानीय बाजार, आश्रम-छात्रावासों के साथ जिला और राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में भी विक्रय किया जा रहा है।
    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक श्री विजय शरण प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि बहनाटांगर गौठान में महिलाए विभिन्न आजीविका से जुड़ी हैं।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
    *समाचार बनाने का समय 12:00 से 1:00*
    _*हमारे न्यूज़ ग्रुप में जोड़ने के लिए लिंक पर टच करें*_
    https://chat.whatsapp.com/GTvrLwcwjyd7150HnaNX0E
    *कोई भी समाचार या विज्ञापन या इश्तिहार के लिए संपर्क करें*
    Mo=9303993528 हमारे फेसबुक अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
    https://www.facebook.com/profile.php?id=100023342340535
    हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
    https://www.instagram.com/invites/contact/?i=al5ftrc9u5y1&utm_content=nvgbtof
    हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें
    https://youtube.com/channel/UCXVBfVKZYJkpwsO_zMlCrqw

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित रक्षित केन्द्र एवं समस्त थाना/चौकी में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों ने झीरम घाटी एवं विगत वर्षों में हुये शहीदों को श्रंद्धांजली अर्पित किया गया,*
    Next Article *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान बांकीटोली द्वारा जिले में निःशुल्क वृद्धा आश्रम संचालन*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?