Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, July 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* विवाहित महिला को अकेला पाकर युवक द्वारा छेड़खानी करना पड़ा भारी, जशपुर पुलिस ने घंटे भर में गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे,
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* विवाहित महिला को अकेला पाकर युवक द्वारा छेड़खानी करना पड़ा भारी, जशपुर पुलिस ने घंटे भर में गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे,

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *विवाहित महिला को अकेला पाकर युवक द्वारा छेड़खानी करना पड़ा भारी, जशपुर पुलिस ने घंटे भर में गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे,*

    *थाना नारायणपुर में आरोपी युवक अशोक यादव के विरूद्ध भा.न्या.सं. की धारा 296, 115, 74 के तहत् अपराध दर्ज।*

    ——00——

     

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर थाने में महिला संबंधी आने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। इसी कड़ी में विगत दिवस दिनांक 12.07.2024 को थाना नारायणपुर क्षेत्र की एक 29 वर्षीय विवाहित महिला ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह नहाने के लिये कुंआ गई थी, वापस आने के दौरान पड़ोस के गांव का रहने वाला युवक अशोक यादव अकेला देखकर गलत नियत से छेड़छाड़ करने लगा, प्रार्थिया द्वारा मना करने पर उससे अमर्यादित व्यवहार कर हाथ-मुक्का से मारपीट कर रहा था, प्रार्थिया के जोर से चिल्लाने पर उसके परिजन वहां आये और बीच-बचाव किये, इस दौरान अशोक यादव वहां से फरार हो गया। प्रार्थिया की उक्त रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर में भा.न्या.सं. की धारा 296, 115, 74 के तहत् अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना दौरान थाना नारायणपुर स्टाॅफ द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये दबिश देकर आरोपी अशोक यादव को उसके निवास से अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया, पूछताछ में अशोक यादव ने महिला के साथ उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। *आरोपी अशोक यादव उम्र 28 साल निवासी सेंद्रीमुण्डा* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 12.07.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सतीश सोनवानी, प्र.आर. बेलसाजर तिग्गा, आर. 305 हरिहर यादव, सै. ओमप्रकाश का सराहनीय योगदान रहा है।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि:- *जिले के सभी थाना/चौकी में महिला संबंधी आने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है, महिला सुरक्षा हेतु पुलिस द्वारा “नोनी रक्षा रथ” का हेल्पलाईन नंबर 9479128400 जारी किया गया है, महिला संबंधी अपराध घटित होने/सूचना हेतु इस हेल्पलाईन नंबर में 24 घंटे काॅल करके मद्द ली जा सकती है।*

     

    ——00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* पशु तस्करों के विरूद्ध जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रकुनकुरी में सिजेरियन डिलीवरी का शुभारंभ
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?