Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 8
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* पशु तस्करों के विरूद्ध जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* पशु तस्करों के विरूद्ध जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     पशु तस्करों के विरूद्ध जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,

    विगत 01 साल से फरार चल रहे कुख्यात पशु तस्कर जुबेर शाह एवं अफताब निवासी साईंटांगरटोली कुनकुरी पुलिस के हत्थे चढ़े,

     फिल्मी स्टाईल में दोनों आरोपी मवेषी भरे चलती हुई पीकअप वाहन से कूदकर फरार हो गये थे,

     प्रकरण में पीकअप चालक सज्जाद खान को पूर्व में किया जा चुका है गिरफ्तार, कुल 11 रास मवेषियों को किया गया था जप्त,

     थाना कुनकुरी में आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा मवेशी तस्करों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, पुलिस द्वारा निरंतर पशु तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही हुये सैंकड़ों मवेशियों को जप्त किया गया है एवं पुराने प्रकरणों के फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है।

    संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11.08.2023 को रात्रि गष्त के दौरान कुनकुरी पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि पत्थलगांव की ओर से पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 01 ई.के. 5874 में पशु तस्कर मवेषियों को वाहन में क्रूरतापूर्वक भरकर झारखंड प्रांत की ओर ले जा रहे हैं, इस सूचना पर कुनकुरी पुलिस स्टाॅफ द्वारा मेन रोड कुनकुरी शासकीय अस्पताल के पास चैक पर एक ट्रक को रोड़ में आड़ा खड़ी कर नाकाबंदी किया गया, कुछ देर बाद उक्त पीकअप पहुंचा जिसके चालक को पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया परंतु चालक द्वारा पीकअप को न रोककर आगे बढ़ा दिया और बीच रोड में खड़ी ट्रक के बम्फर एवं नाकाबंदी हेतु लगाये स्टाॅपर को ठोकर मारते हुये आगे बढ़ गई और पीकअप अनियंत्रित हो गई, इसी दौरान पीकअप वाहन में सवार 02 आरोपी चलती हुई पीकअप वाहन से कूदकर भाग गये, पुलिस द्वारा तत्काल पीछा कर पीकअप के चालक सज्जान खान को पकड़कर अभिरक्षा में लिया गया एवं उसके कब्जे से वाहन की ट्राली में रखे 03 रास गाय एवं 08 रास बैल जो ठूस-ठूंसकर भरा गया था उसे जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। सज्जाद खान से पूछताछ करने पर जुबेर शाह एवं अफताब निवासी साईंटांगरटोली के साथ मिलकर मवेषी तस्करी करना बताया था।

    फरार आरोपी के संबंध में मुखबीर से पुलिस अधीक्षक जषपुर को सूचना मिली कि दोनों आरोपी जुबेर शाह एवं अफताब अपने घर साईंटांगरटोली आये हुये हैं, इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल निरीक्षक राकेष यादव एवं उप निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में अलग-अलग टीम गठित कर आरोपियों की धरपकड़ हेतु रवाना किया गया, पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी एवं दबिष देकर उक्त दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया गया। आरोपी जुबेर शाह उम्र 27 साल एवं अफताब उम्र 42 साल दोनों निवासी साईंटांगरटोली को दिनांक 13.07.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

     

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक राकेष यादव, थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक सुनील सिंह, स.उ.नि. मनोज कुमार साहू, आर. 315 राजेन्द्र तिर्की, आर. संतोष राम, आर. धनसाय राम एवं लोदाम सी.ए.एफ. बल का योगदान रहा है।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि – जिला पुलिस जशपुर द्वारा पशु तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है, अभियान में निरंतर सफलता मिल रही है, पुराने प्रकरणों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये स्पेशल टीम को लगाया गया है।

     

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* ठाकुर शोभासिंह महाविद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर के द्वारा किया गया ; वृक्षारोपण
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* विवाहित महिला को अकेला पाकर युवक द्वारा छेड़खानी करना पड़ा भारी, जशपुर पुलिस ने घंटे भर में गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे,
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा
    • पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..
    • कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……
    • अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….
    • जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?