Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, June 19
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*जसपुर तहलका* सीएमएचओ ने जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा रथ को हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *जसपुर तहलका* सीएमएचओ ने जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा रथ को हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *27 जून से 24 जुलाई तक मनाया जा रहा है जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा*

     

    *सीएमएचओ ने जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा रथ को हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना*

     

    *परिवार नियोजन के महत्व के बारे में लोगों को किया जाएगा जागरूक*

     

    जशपुरनगर 28 जून 2023/विश्व जनसंख्या दिवस को लेकर जिले में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा इस वर्ष 27 जून से 24 जुलाई तक मनाया जा रहा है। इस दौरान दो चरणों में कार्यक्रम 24 जुलाई तक चलेगा। पहला चरण 27 जून से 10 जुलाई तक दंपत्ति सम्पर्क पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसी कड़ी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिला अस्पताल से जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा रथ को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। रथ के माध्यम से परिवार नियोजन के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक किया आएगा और जागरूकता कार्यक्रम जैसे माइकिंग एवं मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता गांव-गांव में सम्पर्क करेगें। इसी तरह दूसरा चरण 11 जुलाई से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के रूप मनाया जायेगा।

    कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के द्वारा जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के संम्बध में  समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारियों एवं अंतर्विभागीय अधिकारियों को पखवाड़ा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है। पखवाड़े के संम्बध में अधिक जानकारी देते हुए जिला के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. टोप्पो ने बताया कि वर्तमान समय में परिवार नियोजन पखवाड़ा मनाया जा रहा है। नियोजन पखवाड़ा अंतर्गत विविध प्रकार की गतिविधियाँ स्वास्थ्य विभाग के द्वारा की जा रही है एवं परिवार नियोजन सेवा अंतर्गत गर्भ निरोधको के अस्थायी एवं स्थायी विधि दोनों ही साधनों की उपलब्धता हितग्राहियों को प्रदान की जायेगी। इसके तहत् स्थायी गर्भ निरोधक कार्यक्रम अंतर्गत पुरूष एवं महिला नसबंदी का आयोजन जिला चिकित्सालय जशपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पत्थलगांव में पुरूष नसबंदी किया जाएगा। जिसमें जिले के विभिन्न विकासखण्ड के हितग्राहियों को इसका लाभ मिलेगा। इस प्रकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जशपुर के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है ।  जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा मे अस्थायी विधि जैसे आई.यू.सी. डी. गर्भ निरोधक इंजेक्शन एवं ओरल पिल्स जिला के प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध रहेगी, जहाँ से इच्छुक हितग्राही द्वारा आसानी से सेवाएं प्राप्त की जा सकती है ।जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा कार्यक्रम के सम्बंध में जिला परिवार कल्याण कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उषा लकड़ा मोबाईल नंम्बर 7067983628 एवं डी.पी.एच.एन. सुश्री करिश्मा चौहान मोबाइल नंम्बर 7828368945 तथा नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जसपुर तहलका* गर्भवतियों का स्वास्थ्य जांच कर दिया गया आयरन व कैल्शियम का टैबलेट
    Next Article *जसपुर तहलका* विभिन्न ट्रेडों में 148 पदों पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए अभ्यार्थियों का किया गया है चिन्हांकन
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Casino online non AAMS: Diritti e protezioni dei giocatori
    • Uzunmüddətli oyun üçün doğru casino seçimi: Yüksək təhlükəsizlik tələbləri
    • Пинко казино отзывы: есть ли разница в стратегиях?
    • Panduan Lengkap Menggunakan Apk Rp888 Casino untuk Menghindari Gangguan
    • Jak Casino Janusz tworzy wyjątkowe doświadczenia dla miłośników hazardu

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?