Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 6
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*जसपुर तहलका* गर्भवतियों का स्वास्थ्य जांच कर दिया गया आयरन व कैल्शियम का टैबलेट
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *जसपुर तहलका* गर्भवतियों का स्वास्थ्य जांच कर दिया गया आयरन व कैल्शियम का टैबलेट

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कांसाबेल के छेराघोघर में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस कार्यक्रम किया गया आयोजित*

    *गर्भवतियों का स्वास्थ्य जांच कर दिया गया आयरन व कैल्शियम का टैबलेट*

    *3 उच्च जोखिम गर्भवती का चिन्हांकन कर उचित उपचार हेतु दी गई समझाइश*

    जशपुरनगर 28 जून 2023/ कांसाबेल के मडियाझरिया के एचडब्ल्यूसी छेराघोघर में विगत दिवस ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 6 गर्भवतियों का स्वास्थ्य जांच किया गया और 3 उच्च जोखिम गर्भवती का चिन्हांकन कर उचित उपचार के लिए समझाइश दी गई। साथ ही गर्भवती महिलाओं को आयरन कैल्शियम का टैबलेट दिया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत मडियाझरिया के सरपंच श्रीमती शशिकला खलखो, वार्ड पंच सहित महिला स्व सहायता समूह सदस्य, मितानिन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, रोजगार सहायक और सहायिका उपस्थित थे।

    ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस के अवसर पर कुमारी परिंदा रानी यादव योगा प्रेरक द्वारा सभी गर्भवतियों को योग कराया गया। जिसमे ग्राम के जनप्रतिनिधि सहित सभी उपस्थित सदस्य ने योगाभ्यास में भाग लिया और योग को दैनिक जीवन में अमल करने का निर्णय लिया। सी.एच.ओ छोरी घोघर लूसी सुमन कुजुर द्वारा उपस्थित सभी लोगों में से 8 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया और छार घोघर ग्राम के सभी मितानिनों ने मितानिन प्रशिक्षक श्रीमती दरियाना पन्ना के कुशल नेतृत्व में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस के मुख्य उद्देश्य को समझाया। सेक्टर सुपरवाइजर श्री एलआर यादव के मार्गदर्शन में छेरा घोघर स्वास्थ्य केंद्र में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें छेरा घोघर के वीर कुमारी टोप्पो, मेरी प्रसन्न कुजूर, दिलीप भगत अपनी सहभागिता निभाई। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्र छेरा घोघर में आवश्यक सुधार और व्यवस्था के लिए सरपंच को कहा गया। जिस पर सरपंच ने सप्ताह के अंदर आवश्यक सभी कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया है।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleतहलका जसपुर सुनवाई उपरांत 04 प्रकरण में आपसी समझौता किया गया एवं 04 प्रकरण में न्यायालय जाने की सलाह दी गई
    Next Article *जसपुर तहलका* सीएमएचओ ने जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा रथ को हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..

    June 5, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….

    June 5, 2026

    नए प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर्स को थानों में व्यावहारिक ट्रेनिंग के निर्देश, सरगुजा एसपी ने ली बैठक

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……
    • अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….
    • जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………
    • पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?