Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, June 19
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*जसपुर तहलका* कलेक्टर   ने दी सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *जसपुर तहलका* कलेक्टर   ने दी सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *ताईक्वांडो विधा में जशपुर जिले के 9 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन*

     

    *19वीं राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में 9 गोल्ड, 4 सिल्वर, 20 बॉन्स मेडल किया हासिल*

     

    *कलेक्टर   ने दी सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं*

     

    *नेशनल हेतु जूनियर के खिलाड़ी 4 जुलाई को बैंगलोर एवं 25 जुलाई को लखनाऊ के लिए होगें रवाना*

     

    *एकलव्य खेल अकादमी जशपुर ताईक्वांडो के तीन खिलाड़ियों ने प्राप्त किया गोल्ड मेडल* 

     

    जशपुरनगर01 जुलाई 2023/ जिले में ताईक्वांडो खेल में प्रतिवर्ष खिलाड़ी अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का नाम राज्य सहित पूरे देश में रौशन कर रहे है। इसी कड़ी में जशपुर जिले के ताईक्वाडों स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 12 खिलाड़ियों ने 26 जून 2023 से 29 जून 2023 को आयोजित 19वीं राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिसमें जिले के 12 खिलाड़ियों ने अपने प्रतिभा उच्च प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण, 4 रजत, 2 कांस्य पदक प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। साथ ही जशपुर जिले को ताईक्वांडो पोमसे में पूरे छत्तीसगढ़ में रनरअप प्राप्त करने में भी सफलता मिली है।

    कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना जिले के लिए बढ़े गौरव की बात है। उन्होंने सभी खिलाड़ी पूरे तन-मन से  राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए पूर्ण तैयारी करने हेतु शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि जशपुर से प्रतिवर्ष ताईक्वांडो बच्चों अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने बच्चों को बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु ताईक्वांडो कोच नंदलाल यादव को भी सराहना की है। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी बच्चों की हर संभव मदद भी की जाएगी।

    राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के 5 खिलाड़ी रूद्र प्रताप सिंह ने स्वर्ण पदक के साथ ही रजत पदक, युवराज कुमार ने स्वर्ण पदक, सृष्टि एक्का रजत पदक, आयुष यादव एवं अश्विन कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। इसी प्रकार जशपुरांचल इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रतिक बड़ा ने स्वर्ण पदक, स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल व एकलव्य खेल अकादमी जशपुर के 3 खिलाड़ी अजय चौहान ने दो स्वर्ण पदक, अर्जुन राम ने 1 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक एवं करण राम ने 1 स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।

    ताईक्वांडो प्रशिक्षक नंदलाल यादव ने बताया कि उक्त बच्चों को नियमित निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि अब यह चयनित खिलाड़ी अपने प्रतिभा का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे। जूनियर स्तर का प्रतियोगिता हेतु 4 जुलाई 2023 को बैंगलोर हेतु रवाना होंगें। इसी प्रकार कैडेट वर्ग के लिए चयनित खिलाड़ी 25 जुलाई 2023 को लखनाऊ के लिए रवाना होगें। उन्होंने बताया कि हाल ही में जशपुर जिले से 18 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ था। जल्द ही सीनियर एवं सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों का भी जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए जशपुर के खिलाड़ी अपने नियमित रूप से  प्रशिक्षण लेकर तैयारी कर रहे है। जिले के सभी चयनित खिलाड़ियों को स्कूल के प्राचार्य, अधीक्षक, अभिभावक सहित कोच एवं खेल प्रशिक्षकों ने भी बधाई दी है।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जसपुर तहलका* प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्का आवास बनाने के लिए मिली थी स्वीकृति
    Next Article *जसपुर तहलका* ग्राम पंचायत, नगर पालिका एवं नगर पंचायत में बनाया जाएगा आयुष्मान कार्ड
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Casino online non AAMS: Diritti e protezioni dei giocatori
    • Uzunmüddətli oyun üçün doğru casino seçimi: Yüksək təhlükəsizlik tələbləri
    • Пинко казино отзывы: есть ли разница в стратегиях?
    • Panduan Lengkap Menggunakan Apk Rp888 Casino untuk Menghindari Gangguan
    • Jak Casino Janusz tworzy wyjątkowe doświadczenia dla miłośników hazardu

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?