Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, June 19
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*जसपुर तहलका* ग्राम पंचायत, नगर पालिका एवं नगर पंचायत में बनाया जाएगा आयुष्मान कार्ड
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *जसपुर तहलका* ग्राम पंचायत, नगर पालिका एवं नगर पंचायत में बनाया जाएगा आयुष्मान कार्ड

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *गरीब न होगा अब लाचार, आयुष्मान कार्ड से होगा उपचार*

     

    *आयुष्मान कार्ड पंजीयन महाअभियान 03 जुलाई किया जा रहा है आयोजित*

     

    *ग्राम पंचायत, नगर पालिका एवं नगर पंचायत में बनाया जाएगा आयुष्मान कार्ड*

     

    *राशन कार्ड एवं आधार कार्ड, आधर से लिंक वाली मोबाई नम्बर के साथ उपस्थित होने का  किया गया है आग्रह*

     

    *आओ हम सब मिलकर 03 जुलाई को आयुष्मान कार्ड बनवायें- सीएमएचओ*

     

    जशपुरनगर 0 2जुलाई 2023/जिला प्रशासन एवं  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा आयुष्मान कार्ड पंजीयन महाअभियान 03 जुलाई 2023 को जिले के सभी विकासखण्डों के ग्राम पंचायत, नगर पालिका एवं नगर पंचायत में आयोजित किया जा रहा है।

    गरीब न होगा अब लाचार, आयुष्मान कार्ड से होगा उपचार संकल्प के साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा महाअभियान में शत् प्रतिशत आयुष्मान कार्ड जारी करने के उदद्ेश्य से हितग्राहियों को शिविर स्थल में राशन कार्ड एवं आधार कार्ड, आधर से लिंक वाली मोबाई नम्बर के साथ उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। आयुष्मान कार्ड के लिए राशन कार्डधारी सभी परिवार पात्र होगें।

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार महाअभियान शिविर में परिवार के समस्त सदस्यों का अलग-अलग आयुष्मान भारत कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए परिवार के समस्त सदस्यों के साथ शिविर स्थल में जाकर अपने व अपने परिवार के समस्त सदस्यों का आयुष्मान भारत कार्ड बनावाने के लिए अपील की गई है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत पात्र बी.पी.एल. परिवारों को 5 लाख एवं शेष परिवार अर्थात ए.पी.एल. परिवारों को डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत 50 हजार तक का लाभ योजना के दिशा निर्देशानुसार योजनांतर्गत पंजीकृत किसी भी शासकीय एवं निजी चिकित्सालय में आयुष्मान कार्ड द्वारा निःशुल्क ईलाज का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

    मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत् अन्य अतिरिक्त गंभीर बीमारी हेतु मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता अंतर्गत 20 लाख तक स्वास्थ्य सहायता प्रदान किया जा रहा है, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु आयुष्मान कार्ड अनिवार्य है। इस हेतु परिवार के हर एक सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनवाना अनिवार्य है। देश के किसी भी पंजीकृत अस्पताल में कार्ड से मुफ्त ईलाज कराया जा सकेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सभी लोगों से महाअभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है और अपना संदेश देते हुए लोगों के कहा- आओ हम सब मिलकर 03 जुलाई को आयुष्मान कार्ड बनवायें।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जसपुर तहलका* कलेक्टर   ने दी सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं
    Next Article *जसपुर तहलका* बूट हाऊस व्यवसाय से प्राप्त हो रही है अतिरिक्त आमदनी
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Casino online non AAMS: Diritti e protezioni dei giocatori
    • Uzunmüddətli oyun üçün doğru casino seçimi: Yüksək təhlükəsizlik tələbləri
    • Пинко казино отзывы: есть ли разница в стратегиях?
    • Panduan Lengkap Menggunakan Apk Rp888 Casino untuk Menghindari Gangguan
    • Jak Casino Janusz tworzy wyjątkowe doświadczenia dla miłośników hazardu

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?