Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 8
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* महिला स्वालंबन को बढ़ावा देने दो दिवसीय एग्जीबिशन,,,, हाथ से बने घरेलू सामान कुछ भी खरीद लो
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* महिला स्वालंबन को बढ़ावा देने दो दिवसीय एग्जीबिशन,,,, हाथ से बने घरेलू सामान कुछ भी खरीद लो

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    महिला स्वालंबन को बढ़ावा देने दो दिवसीय एग्जीबिशन,,,, हाथ से बने घरेलू सामान कुछ भी खरीद लो

    भिलाई 14 जुलाई 2024। लायन्स क्लब भिलाई ग्रेट द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिला स्वावलंबन को बढ़ावा देने हेतु हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राधा कृष्ण मंदिर नेहरू नगर ईस्ट में दो दिवसीय आकर्षण एग्जिबिशन का आयोजन किया गया है।एग्जीबिशन में मुख्य अतिथि के रूप में रीजन चेयरमैन लायन संतोष गुप्ता उपस्थित थे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर के प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ किया। श्री गुप्ता ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ये बहुत ही सराहनीय कदम है।एग्जीबिशन में भिलाई, दुर्ग, रायपुर, बिल्हा, गोंदिया, बिलासपुर, पत्थलगांव, राजनांदगांव, नागपुर आदि से महिला स्वावलंबी अपने सुन्दर सामानों के साथ स्टॉल लगाने हेतु आए हुए हैं। भगवान की सुंदर पोशाक, ज्वेलरी, पर्स, कुर्तियां, बेडशीट, कंफर्टर, साड़ियां, सुन्दर राखियां, किट्स, गिफ्ट आइटम, बच्चों के खूबसूरत सामान, बड़ी, पापड़, सूखा नाश्ता, मुख वाश आदि वस्तुओं के खूबसूरत सुसज्जित स्टॉल लगे हुए हैं। लायन्स क्लब भिलाई ग्रेट के सदस्य सभी की सुख सुविधा का पूरा ध्यान रख रहे हैं। एग्जीबिशन में खरीददारी करने वालों का तांता लगा हुआ हैं। भिलाई ग्रेट के इवेंट की सभी सराहना कर रहे हैं। इस अवसर पर लायन्स क्लब भिलाई ग्रेट की चार्टर प्रेसीडेंट लायन अनिता अग्रवाल, अध्यक्ष उषा अग्रवाल, सचिव लायन बबीता सोनी, कोषाध्यक्ष लायन अनिता पांडेय सहित सभी सदस्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* किसानों के लिए बड़ी खबर, खरीफ फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई
    Next Article *सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर -* लंबी पद यात्रा तय करने की ठानकर श्री धाम वृंदावन की ओर बढ़े विजय रणवीरा जी
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा
    • पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..
    • कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……
    • अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….
    • जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?