Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, May 25
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* मोतियाबिंद सर्जरी हेतु हेल्पलाइन नम्बर 9131318933 एवं 9340797400 जारी
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* मोतियाबिंद सर्जरी हेतु हेल्पलाइन नम्बर 9131318933 एवं 9340797400 जारी

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *मोतियाबिंद मुक्त अभियान: जिले में मोतियाबिंद शिविर का हुआ आयोजन*

    *शिविर में 43 मरीजों का किया गया सफल सर्जरी* 

    *मोतियाबिंद सर्जरी हेतु हेल्पलाइन नम्बर 9131318933 एवं 9340797400 जारी* 

    जशपुरनगर 29 जुलाई 2024/मोतियाबिंद मुक्त अभियान अंतर्गत जिले में शनिवार शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 43 मोतियाबिंद मरीजों का सफल सर्जरी किया गया। जिसमें जिसमे सिविल अस्पताल पत्थलगांव में 17 एवं जिला चिकित्सालय जशपुर मे 26 मरीजों का सर्जरी किया गया।

    कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन मे मोतियाबिंद सर्जरी का आयोजन प्रत्येक सप्ताह विजिटिंग सर्जन द्वारा ऑपरेशन का संपादन किया जा रहा है जिसके तारतम्य मे आगामी माह के 02 एवं 30 अगस्त को जिला कोरिया के नेत्र सर्जन डॉक्टर बलवंत सिंह तथा 10 एवं 24 अगस्त को डॉक्टर मधुरीमा पैंकरा जिला चिकित्सालय जशपुर में अपनी सेवाएं देंगे।

    सिविल अस्पताल पत्थलगांव मे प्रत्येक शनिवार को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के सर्जन डॉक्टर संतोष एक्का एवं डॉक्टर रजत टोप्पो अपनी सेवाएँ दे रहे है।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर व्ही.के. इंदवार ने बताया की इस अभियान के तहत जिला चिकित्सालय एवं सिविल अस्पताल पत्थलगांव मे सप्ताह में एक दिन मोतियाबिंद सर्जरी हो रहा है जिसमें पात्र मरीजों का सफल सर्जरी किया जा रहा हैं। इस अभियान मे अब तक इस वित्तीय वर्ष में 608 मरीजों का निः शुल्क ऑपरेशन किया जा चुका है। जिसमें मरीजों को निःशुल्क परिवहन, भोजन तथा सर्जरी की सुविधा प्रदाय किया जा रहा। इस वित्तीय वर्ष में सरगुजा संभाग में सबसे ज्यादा सर्जरी कराने वाला जिला जशपुर है। उन्होंने आमजन मानस से अपील कर इस निर्धारित दिवसों मे अधिक से अधिक लाभ उठाने का अपील किया है तथा मोतियाबिंद सर्जरी संबंधित जानकारी के लिए जिला नोडल अधिकारी तथा जिला प्रभारी सलाहकार का हेल्प लाइन नम्बर 9131318933, 9340797400 जारी कर शिविर की तिथि आदि की जानकारी हेतु सम्पर्क करने का भी अपील किया है। इस हेतु विकासखंड चिकित्सा अधिकारी तथा नेत्र सहायक अधिकारियों से भी सम्पर्क किया जा सकता है। मोतियाबिंद मुक्त अभियान मे नोडल अधिकारी डॉक्टर आर.एस. पैंकरा, जिला सलाहकार सत्येंद्र यादव, खुले यादव एवं विकासखंड से समस्त बी एम ओ, समस्त नेत्र सहायक अधिकारी, समस्त विकास खंड नोडल अधिकारी,नेत्र विभाग के कर्मचारी तथा सभी मितानिन बहनों का सराहनीय योगदान रहा है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* सरस्वती शिशु मंदिर आदर्श शिशु वाटिका द्वारा निकाला गया कावड़ यात्रा… पढ़ाई के साथ-साथ धार्मिक शिक्षा एवं संस्कृति का ज्ञान भी आवश्यक ~ प्राचार्य
    Next Article *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* विष्णु के सुशासन में युवाओं के सपने हो रहे साकार, सुविधाओं का हुआ विस्तार
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सीएम कैंप कार्यालय की पहल से परिजन को मिली मुआवजा राशि

    November 9, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा पुलिस ने आरोपी सरगना शाहरूख खान एवं सहआरोपी वसीम अकरम को किया गिरफ्तार, इनके कब्जे से 10 बुलेट एवं 01 स्कूटी वाहन को जप्त किया,

    November 3, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने फरार पशु तस्कर पुनित कुमार साहू निवासी मुर्गू थाना सिसई (झारखंड) को किया गिरफ्ता

    September 11, 2024

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?