*डॉक्टरों के चुनौतियों से ही आज हम सभी स्वस्थ है : कौशिक*
*पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने “राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर चिकित्सकों का किया सम्मान।*
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर चिकित्सकों को सम्मानित किया एवं पूरे चिकित्सक समुदाय के प्रति गहरा आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सबसे अभूतपूर्व समय में भी, डॉक्टरों ने उच्चतम स्तर के साहस, निस्वार्थता और लचीलेपन का उदाहरण पेश किया है। उनका समर्पण उपचार से परे है। यह हमारे समाज को आशा और शक्ति देता है।” चिकित्सक मरीजों को नया जीवन देने वाले डॉक्टर धरती के भगवान माने जाते हैं। कोरोना काल में डॉक्टर्स द्वारा की गई मानवता की निःस्वार्थ सेवा को पीढ़ियों तक याद किया जाएगा। डॉक्टरों के चुनौतियों से ही आज हम सभी स्वस्थ जीवन जी रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह सत्य है कि चिकित्सकों के सेवा कार्य से ही स्वस्थ समाज की कल्पना की जा सकती है और स्वस्थ समाज से ही स्वस्थ राष्ट्र की कल्पना की जा सकती है। चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भूमिका वंदनीय है। ‘कोरोना’ संक्रमण जैसे घातक संक्रमण काल में भी देश विदेश के सभी चिकित्सकों ने जीवन के प्रवाह न करते हुए अपना अमूल्य योगदान दिया और चिकित्सा कार्य निर्भीकता से करते रहे है । भविष्य में भी “चिकित्सात् पुण्यतम् न किंचित” इस ध्येय पर चलते हुए हम सब मिलकर सेवा कार्य करते रहे।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
