*संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं*
संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने गुरु पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कहा है कि भारतीय संस्कृति में गुरू को सर्वाेच्च स्थान दिया गया है। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन भारत में गुरु पूर्णिमा मनाने की परम्परा रही है।

इस दिन गुरुओं के अमूल्य ज्ञान और मार्गदर्शन के प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया जाता है। उन्होंने कहा कि गुरु जीवन में अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान की रोशनी लेकर आते हैं। गुरुओं द्वारा दी गई अमूल्य शिक्षा को जीवन में आत्मसात कर हमें आगे बढ़ना चाहिए।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
