Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित किया गया गुरु पूजन उत्सव… “परम पवित्र भगवा ध्वज ही है हमारे गुरु” ; सह विभाग बौद्धिक प्रमुख
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित किया गया गुरु पूजन उत्सव… “परम पवित्र भगवा ध्वज ही है हमारे गुरु” ; सह विभाग बौद्धिक प्रमुख

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित किया गया गुरु पूजन उत्सव… “परम पवित्र भगवा ध्वज ही है हमारे गुरु” ; सह विभाग बौद्धिक प्रमुख*

    प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गुरु पूजन का उत्सव जोरों शोरों से मनाया गया । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 6 उत्सव होते हैं ; जिसमें से एक उत्सव गुरु पूजन / गुरु पूर्णिमा का भी है । जब संघ की स्थापना हुई थी तो प्रारंभ में ऐसे गुरु की आवश्यकता नहीं उठी थी लेकिन कुछ समय बाद जब संघ निरंतर चलता गया और बढ़ता गया वैसे ही लोगों में गुरु बनाने की भावना उत्पन्न हुई एवं कई विकल्पों को देखते हुए अंत में शाश्वत एवं तत्व विशेष को गुरु मानने का निर्णय लिया गया । तत्वों में सर्वश्रेष्ठ परम पवित्र भगवान ध्वज को गुरु बनाने का निर्णय लिया गया , क्योंकि परम पवित्र भगवा ध्वज त्याग एवं समर्पण का प्रतीक है । अग्नि की ज्वाला की लपटों की भांति भगवा ध्वज का आकार है एवं भगवा रंग त्याग का प्रतीक है ; जिसे साधु संतों द्वारा भी धारण किया जाता है ।

    जब संघ में गुरु बनाने का विषय उठा था तो स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक माननीय सरसंघचालक डॉक्टर केशव राव बलिराम हेडगेवार जी को गुरु बनाने का निर्णय लिया , लेकिन जब यह बात है माननीय सरसंघचालक हेडगेवार जी को पता लगी तो उन्होंने कहा कि ; कोई भी व्यक्ति सदैव के लिए सही अथवा शुद्ध नहीं रह सकता , उसमें कभी ना कभी कोई कमी आएगी ही या वह कभी ना कभी कुछ गलत काम अवश्य कर सकता है । वह कभी भी स्थिर रूप से शुद्ध नहीं रह सकता , चाहे हम कितने ही महान व्यक्ति की बात क्यों ना करें । इसलिए हम किसी तत्व विशेष को अपना गुरु बनाएंगे जिससे हमें प्रेरणा मिले ।

    जब सभी लोगों में चर्चा छिड़ी तो अंत में परम पवित्र भगवा ध्वज को गुरु बनाने का निर्णय संघ के स्वयंसेवकों ने लिया । जिसके पश्चात प्रतिदिन राष्ट्र भर में शाखा लगाते समय ध्वज लगाकर शाखा लगाने की क्रिया प्रारंभ कर दी गई और आज तक हम देखते हैं कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परम पवित्र भगवा ध्वज के तले शाखा लगता है एवं स्वयंसेवकों का चरित्र निर्माण करता है ।

    यदि गुरु है तो गुरु दक्षिणा की बात होती ही है । हम जहां परम पवित्र भगवा ध्वज के तले शारीरिक , मानसिक एवम बौद्धिक रूप से अपने आप को सुदृढ़ करते हैं । वहीं 1 वर्ष में एक बार ध्वज के समक्ष गुरु दक्षिणा के रूप में समर्पण करते हैं , जिस राशि से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूरे वर्ष भर संचालित होता है…!!

     

    आज की सुर्खियां की विशेष विज्ञापन

     

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* अलग-अलग ग्राम पंचायतों में जय-हो के स्वयं सेवक पहुंचकर लोगों को कर रहे जागरूक
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* सीएचसी कासाबेल में में हुआ रक्त शिविर का आयोजन
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………
    • *सुर्ख़ियों पर छाई हुई ब्रेकिंग:-* सोशल मीडिया पर ओम (OM) ट्रेवल्स की बस पलटने की खबर महज अफवाह, सभी यात्री सुरक्षित…….
    • पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा
    • पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?